आखिर क्यों हुआ क्रिप्टो मार्केट क्रैश
पिछले कई दिनों से क्रिप्टो करेंसी बाजार में हड़कंप मचा हुआ है कभी बाजार अचानक ही नीचे गिर जाता है तो कभी अचानक ही बहुत ऊपर उठ जाता है। तो आखिरकार क्रिप्टो मार्केट बार-बार क्रैश क्यों हो रहा है इसके पीछे वजह क्या है तो आइए जानते हैं, इसके पीछे असल कारण क्या है? पिछले हफ्ते टेस्ला कंपनी के मालिक एलोन मस्क ने यह ट्वीट कर सब को बताया की वह किसी भी सर्विस में बिटकॉइन को करेंसी के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे फिलहाल उन्होंने बिटकॉइन में किए गए निवेश को वापस नहीं निकाला है, और वे आगे इसमें निवेश नहीं करना चाहते क्योंकि बिटकॉइन माइनिंग में अधिक कार्बन उत्सर्जन के कारण प्रदूषण फैलता है। बिटकॉइन माइनिंग में बिजली की आवश्यकता होती है और बिजली को कोयले से उत्पन्न किया जाता है और इससे प्रदूषण होता है।एलोन मस्क का कहना है कि वे केवल उन्हीं करेंसी में निवेश करेंगे जो 1% से कम कार्बन उत्सर्जन करते हैं। खबर के पता चलते ही क्रिप्टो करेंसी बाजार में बिटकॉइन के और अन्य क्रिप्टो निवेशको ने बाजार से पैसा वापस निकाल लिया जिसके कारण बिटकॉइन की कीमत व अन्य क्रिप्टो करेंसी की कीमत लगातार तेजी से घटने...