संदेश

मई, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आखिर क्यों हुआ क्रिप्टो मार्केट क्रैश

चित्र
पिछले कई दिनों से क्रिप्टो करेंसी बाजार में हड़कंप मचा हुआ है कभी बाजार अचानक ही नीचे गिर जाता है तो कभी अचानक ही बहुत ऊपर उठ जाता है। तो आखिरकार क्रिप्टो मार्केट बार-बार क्रैश क्यों हो रहा है इसके पीछे वजह क्या है तो आइए जानते हैं, इसके पीछे असल कारण क्या है? पिछले हफ्ते टेस्ला कंपनी के मालिक एलोन मस्क ने यह ट्वीट कर सब को बताया की वह किसी भी सर्विस में बिटकॉइन को करेंसी के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे फिलहाल उन्होंने बिटकॉइन में किए गए निवेश को वापस नहीं निकाला है, और वे आगे इसमें निवेश नहीं करना चाहते क्योंकि बिटकॉइन माइनिंग में अधिक कार्बन उत्सर्जन के कारण प्रदूषण फैलता है। बिटकॉइन माइनिंग में बिजली की आवश्यकता होती है और बिजली को कोयले से उत्पन्न किया जाता है और इससे प्रदूषण होता है।एलोन मस्क का कहना है कि वे केवल उन्हीं करेंसी में निवेश करेंगे जो 1% से कम कार्बन उत्सर्जन करते हैं। खबर के पता चलते ही क्रिप्टो करेंसी बाजार में बिटकॉइन के और अन्य क्रिप्टो निवेशको ने बाजार से पैसा वापस निकाल लिया जिसके कारण बिटकॉइन की कीमत व अन्य क्रिप्टो करेंसी की कीमत लगातार तेजी से घटने...

क्रिप्टो करेंसी की सनसनी

चित्र
हाल ही में आपने भी सुना होगा क्रिप्टो करेंसी के बारे में तो क्या आप जानते हैं कि दरअसल यह क्रिप्टो करेंसी होती क्या है और कैसे काम करता है, और कैसे काम करता है क्रिप्टो करेंसी मार्केट ! तो आइए जानते है इसके बारे में। क्रिप्टो करेंसी एक प्रकार की डिजिटल करेंसी होती है जो कि ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित होती है। किसी भी क्रिप्टो करेंसी की कीमत मांग और आपूर्ति के मूलभूत नियम पर आधारित होती है। किसी भी क्रिप्टो करेंसी के लिए महत्वपूर्ण दो बातें होती हैं कि उसका कितना मार्केट कैपिटल है और उसकी कितनी सप्लाई मार्केट में हो रही है। मार्केट कैपिटल से तात्पर्य है कि कितनी कीमत की क्रिप्टोकरंसी उस मार्केट में मौजूद हैं और सप्लाई से तात्पर्य यह है कि उस क्रिप्टो करेंसी की कितनी मात्रा उस बाजार में संचालित हो रही है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत के अन्य कारक भी है जैसे यदि किसी क्रिप्टो करेंसी के लिए सप्लाइ को नियत कर दे तब उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ने के साथ-साथ उस क्रिप्टो करेंसी की कीमत बढ़ती जाती है। और यदि हम उपयोगकर्ताओं की संख्या को नियत रखें तब सप्लाई को घटा देने पर या बड़ा देने पर क्रमश...