आखिर क्यों हुआ क्रिप्टो मार्केट क्रैश
पिछले कई दिनों से क्रिप्टो करेंसी बाजार में हड़कंप मचा हुआ है कभी बाजार अचानक ही नीचे गिर जाता है तो कभी अचानक ही बहुत ऊपर उठ जाता है। तो आखिरकार क्रिप्टो मार्केट बार-बार क्रैश क्यों हो रहा है इसके पीछे वजह क्या है तो आइए जानते हैं, इसके पीछे असल कारण क्या है?
पिछले हफ्ते टेस्ला कंपनी के मालिक एलोन मस्क ने यह ट्वीट कर सब को बताया की वह किसी भी सर्विस में बिटकॉइन को करेंसी के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे फिलहाल उन्होंने बिटकॉइन में किए गए निवेश को वापस नहीं निकाला है, और वे आगे इसमें निवेश नहीं करना चाहते क्योंकि बिटकॉइन माइनिंग में अधिक कार्बन उत्सर्जन के कारण प्रदूषण फैलता है। बिटकॉइन माइनिंग में बिजली की आवश्यकता होती है और बिजली को कोयले से उत्पन्न किया जाता है और इससे प्रदूषण होता है।एलोन मस्क का कहना है कि वे केवल उन्हीं करेंसी में निवेश करेंगे जो 1% से कम कार्बन उत्सर्जन करते हैं। खबर के पता चलते ही क्रिप्टो करेंसी बाजार में बिटकॉइन के और अन्य क्रिप्टो निवेशको ने बाजार से पैसा वापस निकाल लिया जिसके कारण बिटकॉइन की कीमत व अन्य क्रिप्टो करेंसी की कीमत लगातार तेजी से घटने लगी।
हाल ही में चाइना की सरकार ने यह ऐलान किया कि वह क्रिप्टो करेंसी को सामान्य लेनदेन में स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि इससे चाइना की अर्थव्यवस्था को खतरा हो सकता है साथ ही चाइना की आधिकारिक मुद्रा रॅन्मिन्बी की कीमत पर भी फर्क पड़ सकता है।
Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार क्रिप्टो के निवेशकों द्वारा बाजार से लगभग एक लाख करोड़ की मुद्रा को वापस निकाल लिया गया जिसके चलते बड़े-बड़े क्रिप्टो करेंसी का व्यापार करने वाले WazirX और Binance ,Coinswitch जैसे प्लेटफार्म क्रैश हो गए। बिटकॉइन जैसे बड़े मार्केट कैपिटल वाली करेंसी जिसने पिछले महीने 55 लाख का आंकड़ा पार कर दिया था अब वह 30 लाख पर आ गिरा है और साथ ही खबरों में रहे Dogecoin की कीमत ₹57 से ₹20 तक गिर गई। पूरे क्रिप्टो मार्केट के कुल मार्केट कैपिटल का लगभग 45% पैसा बाहर निकल चुका है। और जिन निवेशकों का पैसा इस बाजार में अभी भी लगा हुआ है उन्हें ऐसी उम्मीद है कि यह बाजार वापस अच्छे आंकड़ों के साथ ऊपर उठेगा और उन्हें काफी मुनाफा देगा।
Very very good And useful cooontent
जवाब देंहटाएंSir aap kafi accha likhte hai.
जवाब देंहटाएंAapke dwara likhi gayi bato ko samjna aasan hota hai aur ek prakar ki spasthta pradan karti
Jo aaj kal kam hi blog mai dekhne ko milti hai.
Yuhi market mai horahi ghatnao ke bare mai likhkar
Apne gyan ka aage badhte rahiye.
अवश्य
हटाएंAapke davara likha gya sandesh hamara knowledge bda raha aap yese hi likhte rahe
जवाब देंहटाएंजी हां मित्र
हटाएंGood work 👍 bro very important
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएंVery detailed information about crypto currency .👌
जवाब देंहटाएंPlease 🙏 make blog how to invest money in crypto currency.
Thanks
हटाएंVery detailed information about crypto currency .👌
जवाब देंहटाएंPlease 🙏 make blog how to invest money in crypto currency.
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
हटाएंकृपया मेरी प्रोफाइल पर जाकर सामयिकी संदेश का पहला ब्लॉग "क्रिप्टो में सनसनी" को ध्यान से पढ़े। या मुझे संपर्क करे aakash.goriya@gmail.com
हटाएं